Lakhimpur Khiri News: पशुपालन विभाग ने चलाया अभियान, किया टीकाकरण
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। क्षेत्र में गौवंशों को लंपी वायरस से बचाने के लिए रविवार को पशुपालन विभाग की टीम ने टीकाकरण अभियान चलाया। बीमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गौ रक्षक चिंटू पुरी ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर पलिया क्षेत्र में टीकाकरण अभियान शुरू कराया। अभियान के दौरान पशुपालन विभाग की टीम ने क्षेत्र में मौजूद गौवंशों का टीकाकरण किया और पशुपालकों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया। इस दौरान गौ रक्षक चिंटू पुरी के साथ पशु मित्र मनजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, श्यामू दिवाकर और अभिषेक कुमार मौजूद रहे। गौ रक्षक चिंटू पुरी ने पशुपालकों से अपील की कि पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशुपालन विभाग को सूचना दें। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जसरा में लम्पी बीमारी का गांव-गांव ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.