Lakhimpur Khiri News: पशुओं की बदहाली पर डीएम नाराज, सचिव व बीडीओ पर कार्रवाई
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। गो आश्रय स्थलों पर व्यवस्थाओं की हकीकत परखने निकले डीएम अंजनी कुमार सिंह को सोमवार को तहसील सदर, नकहा ब्लॉक के चाऊपुर गो आश्रय स्थल में कई गोवंश कमजोर मिले। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि एक माह के भीतर गोवंश के स्वास्थ्य में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। साथ ही चेताया कि एक माह बाद वह स्वयं दोबारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और सुधार की स्थिति परखेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से सीवीओ डॉ दिनेश कुमार सचान मौजूद रहे। तहसील लखीमपुर के अंतर्गत चाऊपुर गो आश्रय स्थल के औचक निरीक्षण के दौरान कुल 530 गोवंश संरक्षित मिले। इनमें 297 नर और 233 मादा गोवंश शामिल हैं। डीएम ने गोवंश की देखभाल, चारे की उपलब्धता और प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लेने के साथ विभिन्न पंजिकाओं का भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.