लखीमपुरखीरी, सितम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के पल्हनापुर हत्याकांड में भीरा पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर पलहनापुर हत्याकांड का आरोपी शिवम को पकड़ने के लिए टीम गठित कर नहर पटरी के पास वांछित आरोपी शिवम (19) पुत्र राधेश्याम, निवासी कटैय्या को पकड़ लिया जिसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...