Lakhimpur Khiri News: परीक्षा के बाद घर नहीं लौट पाए परीक्षार्थी, स्टेशन पर बिताई रात
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 27 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर में आयोजित पीईटी परीक्षा देने पहुंचे तमाम युवा परीक्षार्थी रातभर घर लौटने के लिए दर-दर भटकते रहे। परिवहन के मुकम्मल इंतज़ाम न होने के कारण गैर-जनपदों से आए युवाओं को रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर रात गुजारने को मजबूर होना पड़ा। रविवार शाम दूसरी पाली की परीक्षा छूटते ही हजारों की तादाद में छात्र सड़कों पर आ गए। बरेली, शाहजहांपुर, बलरामपुर, सुल्तानपुर सहित दूर-दराज के जिलों से आए छात्र-छात्राओं को जब घंटों इंतजार के बाद भी साधन नहीं मिले, तो उनके सब्र का बांध टूट गया। परिवहन विभाग की पोल इस कदर खुली कि बस अड्डे पर धक्का मुक्की जैसे हालात बन गए। निगम की व्यवस्था हजारों की भीड़ के आगे यह व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई। मौके पर बसों का गंभीर टोटा रहा और जो इक्का-दुक्का बसें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.