लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। विश्व वृद्धजन दिवस पर जिला अस्पताल में गुरुवार को संगोष्ठी आयोजित की गयी। बुजुर्गो के बेहतर स्वास्थ्य, सम्मानजनक जीवन और सामाजिक सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया। इस वर्ष विश्व वृद्धजन दिवस की थीम दीर्घायु का युग: लंबी उम्र के लिए व्यवस्थाओं पर पुनर्विचार रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमएस डॉ. आरके कोली ने कर कहा कि वृद्धावस्था जीवन का महत्वपूर्ण चरण है और इसे बीमारी के पर्याय के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। बुजुर्गों को समय पर इलाज , परिवार का सहयोग और समाज में सम्मान मिले तो वे लंबे समय तक स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन जी सकते हैं। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: अपने घरों में बुजुर्गों को पूरा मान-सम्मान दें: जिलाधिकारी अस्पताल में आने वाले बुजुर्ग मरीजों की समस्याओं को गंभीर...