लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शाहजहांपुर डिपो की एक रोडवेज बस के परिचालक पर यात्री से अभद्रता करने बकाया रुपये वापस न देने और निर्धारित स्थान से करीब तीन किलोमीटर आगे उतारने का आरोप लगा है। पीड़ित यात्री ने मामले की शिकायत करते हुए संबंधित परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गरीब मजदूर किसान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार यादव के अनुसार बुधवार को करीब 11 बजे वह शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस में सवार हुए थे। टिकट के 46 रुपये हुए तो उन्होंने परिचालक को 200 रुपये का नोट दिया। आरोप है कि परिचालक ने उन्हें 100 रुपये वापस कर दिए जबकि शेष 54 रुपये नहीं लौटाए। उनका कहना है कि जब उनकी मंजिल आ गई तो उन्होंने उतरने के लिए कहा और अपने बकाया रुपये मांगे। इस पर परिचालक कथित तौर पर नाराज हो गया और छुट्टे प...