लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। नगर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल पब्लिक इंटर कॉलेज को यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल न किए जाने पर विद्यालय प्रबंधन ने आपत्ति जताई है। विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार माहेश्वरी ने डीएम और डीआईओएस को पत्र भेजकर विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है। प्रबंधक के अनुसार वर्ष 1932 में स्थापित पब्लिक इंटर कॉलेज को वर्ष 1944 में हाईस्कूल और वर्ष 1948 में इंटरमीडिएट की मान्यता मिली थी। इसके बाद से वर्ष 2025 तक विद्यालय को लगातार बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया जाता रहा है। यह भी पढ़ें- Deoria News: देवरिया में बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के बाद दो दिनों में आईं 193 आपत्तियां हालांकि वर्ष 2026 की बोर्ड ...