लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: मितौली। मितौली तहसील क्षेत्र के पत्रकार एसपी सिंह के 95 वर्षीय पिता राजेन्द्र सिंह का रविवार तड़के करीब 3:15 बजे निधन हो गया। वह पिछले करीब एक माह से बीमार चल रहे थे। लगभग एक माह पहले उनका कूल्हे में फैक्चर हो गया था। जिसके बाद से उनकी तबीयत खराब थी। रविवार सुबह उन्होंने अपने पैतृक गांव सेमरावां (सीतापुर) में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर करीब 3 बजे उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक महोली अनूप गुप्ता, पूर्व विधायक कस्ता सुनील लाला, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह, पूर्व जिला मंत्री भाजपा ब्रजेश सिंह, जिला मंत्री अमित सिंह सहित आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: ह्दयगति रुकने से पत्...