लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: ओयल। जिला अस्पताल मोतीपुर में होमगार्ड के साथ अपनी पत्नी का मेडिकल कराने आए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नकहा को दबंगों ने इमजेंसी के बाहर पीट दिया। साथ आए होमगार्ड व अन्य लोगों ने उसे बचाया। भाजपा के नकहा मंडल उपाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप अपनी पत्नी राजकुमारी निवासी ग्राम बंजरिया थाना शारदानगर का मेडिकल कराने थाना शरदानगर के होमगार्ड के साथ जिला अस्पताल मोतीपुर आए थे। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी का मेडिकल करा कर इमरजेंसी से निकल रहा था, तभी वहां उसके गांव निवासी विपक्षी कुछ अज्ञात लोगों के साथ आकर बिना कोई बात किए उसे मारने पीटने लगे। साथ आए गार्ड व अन्य लोगों ने उसे बचाया तो विपक्षी मुकदमा वापस न लेने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।आरोप है कि विपक्षियों ने आज सुबह घर में...