लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा, संवाददाता।पढुआ थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ मोहित पुण्डीर ने बताया कि गांव घनश्याम पुरवा निवासी मिश्रीलाल, पसियन पुरवा निवासी राजेश कुमार, रायपुर निवासी बहादुर, डंडूरी निवासी शाहिद, राजू, यूनिस व सत्तार और बोझिया फार्म निवासी अखिलेश को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान ढखेरवा चौकी इंचार्ज अजय सिंह, एसआई कन्हैयालाल, ब्रह्मानंद यादव, कॉन्स्टेबल गेंदालाल, कृष्णकुमार, माताप्रसाद, राजमन साहनी, चन्द्रमोहन त्यागी और राजकुमार मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: आठ वारंटी किए गए गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...