Lakhimpur Khiri News: पढ़ाई के लिए डांटने पर घर से निकला बालक
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। पढ़ाई को लेकर परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकले 11 वर्षीय बालक को रामापुर चौकी पुलिस ने चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सतीश नगर कॉलोनी, रामापुर निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने 11 वर्षीय बेटे शुभांकर शुक्ला को पढ़ाई को लेकर डांटा था। इसके बाद शुभांकर सुबह करीब आठ बजे दूध लेने और बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और रामापुर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित रास्तों और स्थानों पर तलाश शुरू की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद बालक को करीब चार घंटे में सकुशल बरामद कर लिया गया। बालक के मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.