लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 27 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। बिजुआ कस्बे की नई कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक पक्की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार और टीवीएस बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। बिजुआ कस्बा के नई कॉलोनी निवासी हर्षित कुमार पुत्र रामदेव के घर की पक्की दीवार दोपहर में अचानक गिर गई। दीवार का मलबा कार और बाइक पर गिरा है और दोनों वाहन चकनाचूर हो गए हैं। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। परिवार के लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाने का प्रयास किया। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...