Lakhimpur Khiri News: पकड़े गए 36 वें तेंदुए का नया ठिकाना होगा गौरीफंटा
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। लुधौरी वनरेंज के ढखेरवा खालसा के मजरा टापरपुरवा में पिंजरे में कैद हुए नर तेंदुए को शनिवार को दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग के पलिया स्थित गौरीफंटा रेंज के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस तेंदुए को अब नया ठिकाना मिल गया है। खास बात है कि इसे उस जंगल से काफी दूर भेजा गया है, जहां से यह पकड़ा गया था। पिछले कई महीनों से ढखेरवा खालसा और खासकर उसके टापरपुरवा गांव के लोग इस तेंदुए की वजह से बहुत परेशान और चिंतित थे। तेंदुआ कई पालतू जानवरों को मार चुका था। उस समय वन विभाग ने इसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था लेकिन करीब दस दिन लगे रहे पिंजरे का तेंदुए ने रुख तक नहीं किया। हालांकि उसकी आमद आसपास ही रही। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण डर रहे थे। तेंदुए को पकड़ने के लिए टापरपुरवा गांव में बकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.