लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। पढ़ुआ थाना इलाके के कट्ठौहा गांव से एक किशोर घर से बिना बताए कहीं चला गया। तीन दिन तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कट्ठौहा निवासी सावित्री देवी पत्नी भारत मौर्य ने पुलिस को बताया कि उनका पंद्रह वर्षीय लड़का अर्पित कुमार मौर्य बीती 30 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए चला गया। तभी से वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...