लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 10 -- Lakhimpur Khiri News: नवरात्र, दुर्गा पूजा और दीपावली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक हुई। डीएम और एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने अधिकारियों व आयोजन समितियों को शासन की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी नई परंपरा, आयोजन या नए मार्ग की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक का संचालन एडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी और एएसपी (पश्चिमी)अमित कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया। डीएम ने कहा कि त्योहार रजिस्टर में पूर्व से दर्ज आयोजनों को ही नियमानुसार अनुमति मिलेगी। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: दुर्गा पंडालों में सीसीटीवी लगाना होगा अनिवार्य समितियां सं...