Lakhimpur Khiri News: पंजीकरण नहीं दिखा सका संचालक, क्लीनिक सील
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां। कोतवाली मार्ग पर संचालित एक क्लीनिक को सोमवार को सीएचसी अधीक्षक ने सील कर दिया। कार्रवाई से क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित स्वास्थ्य केंद्रों में हड़कंप मच गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां के अधीक्षक डॉ. अश्विनी वर्मा ने बताया कि अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मार्ग स्थित अजय मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। यहां क्लीनिक संचालित किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान संचालक क्लीनिक के संचालन से संबंधित किसी प्रकार का पंजीकरण प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि बिना पंजीकरण संचालित स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.