लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के रामनगर कलां के मजरा जनकपुर में करंट लगने से एक 30 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। इस हादसे में युवक की गोद में मौजूद उसका 4 वर्षीय भांजा भी घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, जनकपुर निवासी जसपाल (30) पुत्र प्रहलाद के घर मंगलवार को उनके छोटे भाई विमल कुमार की वरीक्षा (तिलक) थी। घर में मेहमान आए हुए थे। बुधवार दोपहर जसपाल मेहमानों के लिए पंखा लगा रहे थे। उस समय उनका 4 वर्षीय भांजा कार्तिक उनकी गोद में था। पंखा लगाते समय बिजली के तार का एक हिस्सा अचानक जसपाल के शरीर से छू गया। करंट लगने से जसपाल मौके पर ही गिर पड़े। उनकी गोद में बैठा भांजा कार्तिक भी उछलकर दूर जा गिरा और चोटिल हो गया। परिजनों ने जसपाल को तत्काल एक प्राइवेट वाहन से बिजुआ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्ह...