लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। रोटरी क्लब गोला सेंट्रल का 18वां पदभार ग्रहण समारोह हुआ। समारोह के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष अभिषेक राजपूत एवं सचिव प्रमोद वर्मा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष पंकज पुरवार और सचिव कामरान खां को रोटरी की कॉलर पहनाकर एवं चार्टर सौंपकर विधिवत पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर छोटी काशी गोला के प्रसिद्ध सावन मेले को सकुशल एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने में योगदान देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष को रोटरी क्लब की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी मंडल 3120 के पूर्व मंडलाध्यक्ष सुनील बंसल और विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश कनौजिया ने किया। इस दौर...