Lakhimpur Khiri News: न ओटीपी बताया, न कोई लिंक खोला फिर भी खाते से कट गए 46 हजार
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 15 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। बेसिक शिक्षा के लेखा कार्यालय में तैनात एक लेखाकार साइबर ठगों का शिकार बन गए। न तो उनसे कोई ओटीपी पूछी गई और न ही कोई लिंक उन्होंने मोबाइल पर खोला। इसके बाद भी उनके सेलरी खाते से 46 हजार रुपए कट गए। खाते से रुपए कटने का मैसेज देखने के बाद उन्होंने इसकी सूचना तुरंत बैंक को दी। इसके अलावा साइबर थाने में भी तहरीर देकर खाते से निकाली गई धनराशि वापस कराने की मांग की। लेखा कार्यालय में तैनात लेखाकार ने साइबर थाने व बैंक को सूचना दी कि रविवार की दोपहर करीब सवा तीन बजे उनके सेलरी एकाउंट से 46286 रुपए कट गए। यह भुगतान यूपीआई से किया गया है। उन्होंने बताया कि न तो उनसे कोई ओटीपी पूछी गई और न ही मोबाइल पर उन्होंने कोई अनजान लिंक खोला। इसके बाद भी खाते से धनराशि निकल गई। लेखाकार का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.