लखीमपुरखीरी, नवम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में न्याय पंचायत खमरिया कोइलार की प्रतियोगिता महाराजा अग्रसेन कालेज के खेल के मैदान पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के सभी स्कूलों के बच्चों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, ऊंची व लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उनको पुरस्कार दिया गया। इसमें देवेंद्र सिंह, रमेश कुमार, तेजप्रताप यादव, छबिलाल सोनकर, विवेक चौधरी, मितान सिंह, ब्रजेश कुमार, जयवीर सिंह, जितेंद्र कठेरिया और ललित राठौर आदि टीचरों सहित तमाम लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sitapur News: खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण है अनुशासन: बीईओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...