लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: इंटरमीडिएट कालेज तेजापुर की कार्यकारिणी के गठन का चुनाव आगामी 9 अगस्त को होगा। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रबंधक मेड़ई लाल वर्मा ने बताया कि सदस्यों की सूची का प्रकाशन 7 अगस्त को होगा। 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे आपत्तियां प्रस्तुत करने का समय और निराकरण 4 बजे तक होगा। 9अगस्त को 12 बजे तक नामांकन और 1 बजे तक जांच होंगी। उन्होंने बताया कि अगर आवश्यक हुआ तो 9अगस्त को ही दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चुनाव होगा और इसी दिन 5 बजे तक परिणाम आ जायेगा। यह भी पढ़ें- देवीपुर : 180 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन 23-24 को यह भी पढ़ें- फोटो। बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड से विमलेंद्र ''''विमल'''' बने माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिकृत प्रत्याशी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...