लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- Lakhimpur Khiri News: मोहम्मदी। नेशनल हाईवे पर गांव रामपुर में सड़क किनारे लगी बाजार में सब्जी खरीदते समय एक अधेड़ को कार चालक ने टक्कर मारकर रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे मोहम्मदी सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया, वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। गांव असौवा निवासी मृतक के इकलौते पुत्र रवि ने बताया उसके पिता राम प्रसाद (55) शुक्रवार को रामपुर बाजार में सब्जी खरीद रहे थे तभी बरवर की ओर से आ रही कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह कई फुट नीचे उछल कर दूर जा गिरे थे जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से मोहम्मदी सरकारी अस्पताल पर भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर इलाज के लिए लेकर गए, जहां उन्होंने दम तो...