लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 27 -- Lakhimpur Khiri News: बेहजम। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के आलोक में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, लखीमपुर में आयोजित नेशनल सेमिनार में विकास क्षेत्र बेहजम के शिक्षक जसपाल सिंह ने अपना शोध-पत्र प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिप्रेक्ष्य में आईसीटी नवाचार आधारित शिक्षण के तहत प्रभावशील विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं समस्या समाधान कौशल के विकास पर विद्यालय आधारित अध्ययन विषय पर शिक्षक जसपाल सिंह ने अपना शोध प्रस्तुत किया। उनके अध्ययन में शिक्षा में आईसीटी व नवाचार आधारित शिक्षण के प्रयोग तथा विद्यार्थियों में रचनात्मकता और समस्या समाधान कौशल के विकास को रेखांकित किया गया। शोध-पत्र प्रस्तुतीकरण के लिए सीजीएन पीजी कॉलेज, गोला के प्रोफेसर शेषमणि विश्वकर्मा एवं डायट खीरी की प्राचार्य सीमा शुक्ला ने प्रम...