Lakhimpur Khiri News: नीचे आए चीनी के दाम, पर मिठाई के रेट रहे हाई
लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। चीनी के दामों में अचानक आई गिरावट के बावजूद मिठाई के दामों में कोई कमी नहीं होने से ग्राहकों में नाराजगी है। कुछ दिन पहले चीनी के थोक भाव में तेजी आने के बाद मिठाई विक्रेताओं ने मिठाइयों के दाम बढ़ा दिए थे। अब महज पांच दिनों में चीनी के थोक भाव में करीब 5700 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है लेकिन मिठाई के दाम पहले की तरह ही बने हुए हैं। चीनी के थोक व्यापारियों का कहना है कि कुछ दिन पहले चीनी का थोक भाव अचानक बढ़कर करीब 6200 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया था। इसके बाद फुटकर बाजार में चीनी करीब 64 रुपये किलो तक बिकने लगी। चीनी के दाम बढ़ने का हवाला देते हुए मिठाई विक्रेताओं ने भी विभिन्न मिठाइयों के भाव बढ़ा दिए। इससे त्योहार के मौके पर मिठाई खरीदने पहुंचे ग्राहको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.