लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। क्षेत्र में खाद की कमी और वितरण में अनियमितता को लेकर किसानों की लगातार शिकायतों के बीच हसनापुर बी-पैक्स में निरीक्षण के दौरान स्टॉक में 70 बोरी एनपीके का अंतर मिला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि अधिकारी ने बी-पैक्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। हसनापुर बी-पैक्स के उर्वरक परिसर का संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध एनपीके के भौतिक स्टॉक का मिलान किया गया। इसमें 70 बोरी एनपीके का अंतर पाया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: उर्वरक दुकानों पर छापे, सात नमूने लिए, तीन के लाइसेंस निलंबित मामला सामने आने के बाद अब किसानों ने बी-प...