लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: बीईओ के निरीक्षण में बेहजम ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय धंवरपुर में पूरा स्टाफ अनुपस्थित मिला। बीईओ की निरीक्षण आख्या पर बीएसए ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका समेत चार शिक्षकों और शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन व मानदेय अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। बीईओ बेहजम ने सात मई को सुबह 8:20 बजे प्राथमिक विद्यालय धंवरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं मिला, जबकि छात्र बैग लेकर स्कूल के बाहर इंतजार कर रहे थे। सफाईकर्मी विद्यालय के गेट पर सफाई के लिए उपस्थित मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने शिकायत की कि विद्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से है, लेकिन शिक्षक अक्सर 9 से 10 बजे के बीच पहुंचते हैं। बीईओ ने उसी दिन संबंधित शिक्षकों और शिक्षामित्रों से स्पष्टीकरण मांगा था।...