लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। बुधवार को कस्बे और गांवों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। आसपास के गांवों के लोग पलिया रोड पर नूरी मस्जिद पर इकट्ठा हुए। वहां से जुलूस का आगाज अपरान्ह तीन बजे हुआ। यहां से सिंगाही रोड पर एबलान पब्लिक स्कूल होते हुए जुलूस बुद्धीपुरवा पहुंचा। इसके बाद झंडी रोड होकर मुंसिफ कोर्ट के पास वाले रास्ते से लालपुर रोड होते हुए वापस नूरी मस्जिद परिसर में ही संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान सड़क पर सरकार की आमद मरहबा की सदाएं गूंजती रहीं। जुलूस में बुजुर्गों के साथ युवा और बच्चे भी बड़ी तादाद में शामिल रहे। बम्हनपुर में भी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। बम्हनपुर की जामा मस्जिद से शुरू जुलूस निघासन-पलिया स्टेट हाइवे होते हुए नायरा पेट्रोल पंप तक गया। इसके बाद वापस जामा मस्जिद पहु...