Lakhimpur Khiri News: निघासन में प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज
लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव को लेकर यहां सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ब्लाक अध्यक्ष और महामंत्री पद के दावेदारों ने संपर्क अभियान तेज कर दिया है। रोज सुबह से देर शाम तक टीचरों से मुलाकात और समर्थन जुटाने का सिलसिला चल रहा है। निघासन ब्लाक के 209 स्कूलों में करीब 549 टीचर हैं। इनमें संगठन से जुड़े लोग और कार्यकारिणी में शामिल टीचरों को छोड़कर बाकी टीचर नए पदाधिकारियों के चुनाव में मतदान करेंगे। इस चुनाव में अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए अभी तक चार-चार दावेदार बताए जाते हैं। अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष रूपसिंह यादव, अभिषेक बाजपेई, मधुरेश शुक्ला और राजीव पांडे अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। वहीं मंत्री पद के लिए कुशलपाल सिंह, योगेश पांडे, सूरज कुमार और रजनीश वर्मा टीचरों से संपर्क साध रहे हैं। प्रत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.