Lakhimpur Khiri News: नाव से बाढ़ क्षेत्र पहुंचे अफसर, वितरित हुई राहत किट
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। एसडीएम धौरगरा राशि कृष्णा के निर्देश पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार यादव ने नाव से जाकर बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया। नायब तहसीलदार ने किसानों को सभी प्रकार की सहायता का भरोसा दिया। चकदहा गांव के कटान पीड़ितों के बीच जाकर लेखपाल नितेश मिश्रा ने राहत किट का वितरण किया। नायब तहसीलदार धौरहरा वीरेन्द्र कुमार यादव ने परसा ग्रामसभा के मजरा लिप्टिस पूर्व नया पुरवा,लौकाही पुरवा,लिप्टिस पुरवा,अरबर पुरवा,सोनेलाल पुरवा और मुराउन पुरवा आदि गांवों का जायजा लिया। नायब तहसीलदार लाइफ जैकेट पहनकर नाव के जरिए बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे। इस मौके पर नायब तहसीलदार ने क्षेत्रीय लेखपालों से नुकसान के आंकलन की आख्या ली और पीड़ितों को सहायता का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बाढ़ राहत किट के लिए उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.