लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा (लखीमपुर खीरी)। घाघरा नदी किनारे बंधे नाव पर बैठे युवक को घड़ियाल नदी में खींच ले गया। घड़ियाल की पकड़ में युवक कुछ देर तक छटपटाता रहा। फिर गहरे पानी में डूब गया। युवक की चिल्लाने की आवाज सुनकर घर वाले बाहर आये लेकिन युवक को बचा नहीं सके। युवक का घर नदी के किनारे पर ही है। पुलिस की मौजूदगी में नदी में युवक की तलाश जारी है। पढुआ थाना इलाके के मंझरा (सुजानपुर) निवासी तेजी का 24 वर्षीय पुत्र नीरज भार्गव बुधवार दोपहर अपने घर के पास घाघरा नदी किनारे बंधे नाव पर बैठा था। इस बीच नदी में मौजूद एक घड़ियाल ने नीरज पर हमला कर दिया और जबड़े में दबाकर नदी में खींच ले गया। घड़ियाल की पकड़ में आने के बाद नीरज चिल्लाया। आवाज सुनकर घर वाले बाहर निकले तो देखा घड़ियाल नीरज को नदी की गहराई में खींच कर ले जा रहा ...