Lakhimpur Khiri News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 31 -- Lakhimpur Khiri News: थाना मितौली पुलिस ने क्षेत्र के एकगांव की 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। हरदोई जिले के उमरखेड़ा निवासी शान मोहम्मद 5 जुलाई को रिश्तेदारी में मितौली क्षेत्र आया था। आरोप है कि उसने गांव की 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर थाना मितौली में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई थी। शुक्रवार को थाना मितौली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। एसएचओ महेश पाठक ने बताया कि बरामद किशोरी को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस मामले में अग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.