Lakhimpur Khiri News: नाबालिग को डरा-धमकाकर रुपए ऐंठने की शिकायत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 20 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां, संवाददाता। गल्ला व्यापारी ने यहीं के एक युवक पर अपने नाबालिग बेटे को डरा-धमकाकर लाखों रुपए झटक लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर में कस्बे के बगिया मोहल्ले के गल्ला व्यापारी बजरंग गोयल ने कहा है कि उनका बेटा सौभाग्य कक्षा छह का छात्र है। पिछले करीब डेढ़ सालों से कस्बे का आयुष नामक युवक उनके नाबालिग बेटे को अपने प्रभाव में लेकर रुपए ले रहा है। बजरंग के मुताबिक सौभाग्य धीरे-धीरे घर से चुपचाप रुपए ले जाकर आयुष को देता रहा। करीब एक महीना पहले इसकी जानकारी होने पर बजरंग गोयल ने आयुष और उसके परिवार वालों से बात की।आरोप है कि इसके बाद आयुष ने उनके नाबालिग लड़के तथा परिवार को डराना-धमकाना शुरू किया और ली गई रकम वापस करने से इनकार कर दिया। कोतवाल अवनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.