लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। सीमा चौकी देवराही के कार्यक्षेत्र में आने वाले वाइब्रेंट गांव नाझोटा में शनिवार को 39 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया गया। शिविर का आयोजन उप-कमांडेंट एवं कार्यवाहक कमांडेंट विजयेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। वाहिनी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष खंडेलवाल, सहायक कमांडेंट (मेडिकल) की अध्यक्षता में आयोजित शिविर के दौरान 24 पुरुष, 34 महिलाएं व सात बच्चों समेत कुल 65 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर में जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए प्राथमिक...