लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा। ढखेरवा पुल से एक महिला ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद महिला नहर के गहरे पानी में डूबने लगी। पुल के पास मौजूद एक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को बचाने के लिए नहर में कूद गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद युवक महिला को नहर से बाहर निकाल सका। सीएचसी में इलाज के बाद महिला को परिजन घर लेकर चले गए।

घटना का विवरण गुरुवार दोपहर एक महिला ढखेरवा पुल से नहर में कूद गई। वहां पर मौजूद ईंट ट्राली पर मजदूरी करने वाला कुरतैहा गांव का निवासी युवक शमशाद ने महिला को डूबता देखा तो बचाने के लिए नहर में कूद गया। महिला पूरी तरह पानी में डूब पाती उससे पहले ही शमशाद किसी तरह बाहर निकाल लाया। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा। महिला की पहचान खरवहिया नंबर दो गांव ...