लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- Lakhimpur Khiri News: भीरा क्षेत्र के सुंदर नगर गांव के पास नहर किनारे एक मगरमच्छ ने कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों के अनुसार सुंदर नगर जाने वाले मार्ग के किनारे नहर के पास मगरमच्छ कुत्ते को खा रहा था। इसी दौरान मार्ग से वाहन गुजरने की आहट सुनकर मगरमच्छ कुत्ते को मुंह में दबाये हुए नहर में चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से उक्त स्थान के आसपास मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। मगरमच्छ की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। यह भी पढ़ें- Katihar News: महानंदा नदी में मगरमच्छ देखे जाने से लोगों में दहशत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...