Lakhimpur Khiri News: नम आंखों से कुकरा के नादिर और शादाब को दी अंतिम विदाई
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: कुकरा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के ग्राम चौरा में तालाब में डूबने से जान गंवाने वाले कुकरा निवासी नादिर और शादाब को मंगलवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। दोनों युवकों के जनाजे में कस्बे के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। जनाजे को कंधा देने के लिए लोग आगे आते रहे। कब्रिस्तान में मिट्टी देने के दौरान माहौल बेहद गमगीन हो गया। कस्बा कुकरा निवासी नादिर और शादाब रोजी रोटी कमाने के सिलसिले में मध्य प्रदेश के रीवा जिले गए थे। ग्राम चौरा में तालाब में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई थी। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक कस्बे कुकरा लाए गए जहां मंगलवार को ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.