लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: बिजुआ, संवाददाता। शारदा नदी में लगातार हो रहे कटान से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। नदी की तेज धार खेतों की उपजाऊ जमीन को लगातार अपने आगोश में ले रही है। कई स्थानों पर गन्ने और धान की खड़ी फसलें भी कटान की भेंट चढ़ रही हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत रामनगर क्षेत्र में कटान की स्थिति गंभीर बनी हुई है। किसानों के मुताबिक शारदा नदी धीरे-धीरे खेतों की ओर बढ़ रही है और देखते ही देखते उपजाऊ भूमि नदी में समा रही है। बीते वर्ष भी इस क्षेत्र में शारदा नदी ने बड़े पैमाने पर कटान किया था। अब बची हुई कृषि भूमि पर भी खतरा मंडरा रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने गन्ने और धान की फसल में अपनी मेहनत के साथ बड़ी रकम लगाई थी। कई किसानों ने खेती के लिए कर्ज भी लि...