लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- Lakhimpur Khiri News: शारदानगर। थाना शारदानगर क्षेत्र के मूलचंद्रपुरवा गांव निवासी दो किसान शुक्रवार दोपहर शारदा नदी पार करते समय डूबने लगे। इनमें एक किसान किसी तरह नदी से बाहर निकल आया, जबकि दूसरा पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे किसान की तलाश शुरू करवा दी। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शारदा नगर थाना क्षेत्र के गांव मूलचंद्रपुरवा निवासी 45 वर्षीय अमरपाल पुत्र भीमा प्रसाद और 46 वर्षीय राकेश पुत्र श्रीराम शुक्रवार दोपहर शारदा नदी पार कर अपने खेतों की ओर जा रहे थे। नदी में पानी अधिक होने के कारण अचानक दोनों डूबने लगे। किसी तरह अमरपाल नदी से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन उनके साथी राकेश पानी की लहरों में गुम हो गया। घटना की सूचना मिलने पर शारदानगर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों क...