लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां। मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से बंधे को बचाने के लिए विभाग से लगाए गए गैवियान डूबते जा रहे हैं। हालांकि सिंचाई महकमा अपने काम में लगा है। जसनगर और कश्यपनगर में नदी का कहर जारी है। बंधे के समानांतर बह रही नदी से बंधे को बचाने के लिए गैवियान की ठोकरें बनाकर नदी की धार मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके के कई ईंट भट्ठों से अद्धे, रोड़े और ईटों की ट्रालियां आ रही हैं। इनको मजदूरों से बोरियां में भरवाकर नदी में डाला जा रहा है। नदी का बढ़ता जलस्तर और बारिश काम में बाधा डाल रही है। अपना आशियाना खोकर जसनगर के सैंतीस परिवार सरकारी स्कूल में वक्त काट रहे हैं। कभी अपने घर की खुली जगह में रहने वाले परिवारों को स्कूल के पांच कमरों में जीवन जीना पड़ रहा है। अपना पेट भरने के लिए उनको सरकारी मदद का ...