लखीमपुरखीरी, अगस्त 23 -- Lakhimpur Khiri News: तिकुनियां, संवाददाता। मोहाना नदी में चल रही पानी की तेज धार में जसनगर में कटान रोकने को लगाए गए कई जियोट्यूब बैग बैठ गए हैं। जियोट्यूब बैग बैठने से बंधा, रेलवे ट्रैक और जसनगर गांव पर कटान का खतरा मंडराने लगा है। जियोट्यूब बैग पानी की तेज धार में बैठने की सूचना ग्रामीणों ने विभाग के अफसरों को दी है।

कटान के खतरे के बीच समाधान की मांग 14 वर्षों से बा floods और कटान करते हुए बार्डर का भूगोल बदलती आ रही मोहाना नदी का उपद्रव अब भी थमता नजर नहीं आ रहा है। नदी के कहर को थामने और इससे हो रहे नुकसान पर लगाम लगाने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा यहां अपनाई गई कोई भी योजना कामयाब नहीं हो पाई है। नदी अपना रौद्र रूप दिखाते हुए लगातार आगे बढ़ रही है। अपनी जमीन और घर-बार बचाने के लिए जसनगर गांव के बाशिंदों की म...