Lakhimpur Khiri News: नदियों के पानी से रेल ट्रैक को खतरा, फिलहाल मीटरगेज पर सफर रुका
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। नदियों के बढ़ते जलस्तर, नदी कटान की वजह से रेलवे ट्रैक को खतरा है। मैलानी-नानपारा और बिछिया जाने वाली ट्रेनों को रेलवे ट्रैक के खतरे को देखते हुए फिलहाल बंद कर दिया गया है। अब ट्रैक के दुरुस्त होने के बाद ही ट्रेन आगे चल सकेंगी। खीरी जिले में मीटरगेज के ट्रैक पर एक बार फिर खतरा है। भीरा-पलिया रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर जल रिसाव की बात सामने आ रही है। इसके अलावा तिकुनिया के जसनगर के पास मोहाना नदी तेजी से कटान कर रही है। नदी ट्रैक के करीब तक पहुंच चुकी है। इन हालातों में मैलानी-नानपारा-बिछिया रेलखंड की छह ट्रेनों का संचालन अगले आदेश तक निरस्त कर दिया गया। रेलवे के अनुसार, जल रिसाव भीरा-पलिया के मध्य किलोमीटर संख्या 238/09-239/01 के पास स्थित पुराने दरार स्थल से जुड़ा बताया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.