Lakhimpur Khiri News: नदियों का बढ़ा जलस्तर, ग्रंट नंबर 12 में कटान शुरू, एक घर नदी में समाया
लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जिले की शारदा व घाघरा नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों की धड़कनें बढ़ रही हैं। वहीं प्रशासन भी नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए है। शारदा नदी ने ग्रंट नम्बर बारह गांव में कटान शुरू कर दिया है। एक घर नदी में समा गया है जबकि कई घर शारदा नदी के निशाने पर हैं। ग्रंट नम्बर 12 गांव में पिछले साल नदी में करीब 200 घर समा चुके हैं। एक बार फिर नदी गांव के वजूद को मिटाने पर आमादा दिख रही है। नदी की जद में आए घरों का सामान लोग निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.