लखीमपुरखीरी, जुलाई 15 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। नगर पालिका परिषद लखीमपुर में प्रत्येक बुधवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई के तहत बुधवार को अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान स्ट्रीट लाइट, पेयजल पाइपलाइन लीकेज, नाली और सड़क मरम्मत समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 19 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें विद्युत विभाग की दो, निर्माण विभाग की आठ, सफाई व्यवस्था से संबंधित चार, जलकल विभाग की तीन, अतिक्रमण की एक तथा कर टैक्स संबंधी एक शिकायत शामिल रही। अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाध...