लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- Lakhimpur Khiri News: तहसील धौरहरा से राजस्व संबंधी कार्य निपटाकर घर लौट रहे युवक पर ग्रिंटपुरवा के पास कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई ने कोतवाली धौरहरा में तहरीर देकर दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार, ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सरैया मजरा हसनापुर निवासी मोहित कुमार का भाई शोभित दीक्षित राजस्व संबंधी कार्य से तहसील धौरहरा आया था। काम निपटाकर वापस घर जाते समय ग्रिंटपुरवा कोतवाली धौरहरा के पास जय और आयुष पुत्रगण राकेश शुक्ला निवासी ग्रिंटपुरवा थाना धौरहरा तथा दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पुरानी रंजिश में पीटकर युवक की हत्या का प्रयास आरोप है कि पैसों के पुराने विवाद को लेकर आरोपितों ने शोभित पर बांका और लोहे ...