लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। धौरहरा क्षेत्र स्थित जालिम नगर घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान पर प्रशासन द्वारा लगाई गई रोक के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। पुलिस और प्रशासनिक पाबंदी से नाराज किसान नेता पवन पाठक अपने समर्थकों के साथ सरयू नदी के पानी में ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।दरअसल, क्षेत्र में जारी नदी कटान और गहरे पानी के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने इस बार एहतियातन जालिम नगर घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे घाट परिसर में पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर दी गई थी, जिससे दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को स्नान किए बिना वापस लौटना पड़ रहा है। प्रशासन के इस फैसले के खिलाफ भाकियू नेता पवन पाठक आक्रोशित हो उठे और अधिकारियों ...