Lakhimpur Khiri News: धूमधाम से मनाया गया दधि कांधौ महोत्सव
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 25 -- Lakhimpur Khiri News: अनन्त चतुर्दशी के मौके पर सिंगावर में श्री महाकालेश्वर नाथ स्थान पर दधि कांधौ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महा कालेश्वर मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में इस मौके पर विभिन्न लघु नाटकों का भी मंचन किया गया। सिंगावर गांव में निर्मित महा कालेश्वर मंदिर परिसर में अनन्त चतुर्दशी के मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रमों की श्रंखला में दही हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। क्षेत्र वासियों के सहयोग से सम्पन्न हुए इस आयोजन के तहत धार्मिक लीलाओं भी मंचन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.