लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- Lakhimpur Khiri News: जिले के संगीत से जुड़े कलाकारों द्वारा महान गायक किशोर कुमार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। नगरपालिका सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुवात नगरपालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के वंदन के साथ की। शहर के कलाकारों के साथ साथ लेखपाल उपेंद्र सिंह, कमल मिश्रा, जेई नगर पालिका ने भी किशोर कुमार जी के गाये हुए गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीत गुरु दीनानाथ झा एवं संचालन राहुल बाजपेई ने किया। इस अवसर पर राजेश दीक्षित, अमित तिवारी, आशुतोष शुक्ला, मो इरफान, श्याम जी शेखर, आनंद अग्निहोत्री, लवकुश बाजपेई, जॉय, सतीश कुमार, राजू कोमल, प्रकाश आर्या, करुणा जोशी, सरगम, निधि, निशि, गरिमा सिंह,पूजा झा, अविनाश, मोइन सिद्दीकी, सोनू शुक्ला, मनीष सिन्हा, विनीत, शम्भू,...