Lakhimpur Khiri News: धर्मिक अनुष्ठान में जुटे लोग
लखीमपुरखीरी, जुलाई 30 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। स्थानीय गायत्री मंदिर में श्रद्धा, साधना और संकल्प का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के सैकड़ों गायत्री परिजनों और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य गायत्री यज्ञ से हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सात पालियों के माध्यम से यज्ञ संपन्न कराया गया। इसमें सभी उपस्थित लोगों ने आहुतियाँ समर्पित कर राष्ट्र, समाज और विश्व कल्याण की मंगलकामना की। इसके बाद पूज्य गुरुदेव के प्रेरणादायी प्रवचनों का श्रवण कराया गया। गुरुदेव के ओजस्वी विचारों से प्रेरित होकर गायत्री परिजनों ने युग निर्माण अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- कटघर पर रामगंगा की महाआरती की समाज में नैतिक, सांस्कृतिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.