Lakhimpur Khiri News: धर्मस्थल की प्रतिमा की खंडित, घंटे चुराए
लखीमपुरखीरी, अगस्त 4 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज थाना क्षेत्र के खरेहना गांव स्थित धर्मस्थल में स्थापित प्रतिमा को सोमवार को अराजकतत्वों ने खंडित कर दिया। इसी के साथ घंटे चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मंदिर से चोरी किए गए घंटे मंदिर परिसर के समीप ही पड़े बरामद कर लिए। इसके बाद मंदिर में पुनः ध्वज और घंटे लगवा दिए गए तथा प्रतिमा को भी यथास्थिति में करा दिया गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हरकत किसी नशे की हालत में व्यक्ति द्वारा किए जाने की प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, फिर भी पुलिस अपने स्तर से आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.