लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: छोटी काशी गोला में सोमवार शाम अलग अलग स्थानों पर हुए दो भीषण सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोला मोहम्मदी रोड पर कंजा बरम बाबा मंदिर के पास एक बाइक की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार नीरज पुत्र सोबरन और सचिन निवासी ग्राम झाऊपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी दुर्घटना गोला लखीमपुर रोड पर पंडित दीनदयाल पार्क ओवरब्रिज के निकट हुई। यहां कार ट्रॉली बस और स्कूटी की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें ...